फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किशोरीखेड़ा सभासद उपचुनाव में सपा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत जीते

विज्ञापन
फोटो-6-विजेता लक्ष्मीकांत को जीत का प्रमाणपत्र देते जिला मत्स्य अ​धिकारी बृजकिशोर व एसडीएम सदर
विज्ञापन
उन्नाव। किशोरीखेड़ा उपचुनाव में सपा उम्मीदवार लक्ष्मीकांत के सिर जीत का सेहरा बंधा। लक्ष्मीकांत ने निर्दलीय उम्मीदवार सर्वेश को 248 वोटों हराया। नवनिर्वाचित सभासद को चुनाव अधिकारी ने जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद उन्नाव के वार्ड 26 किशोरी खेड़ा में सभासद की सीट दिनेश कुशवाहा के निधन के बाद से रिक्त थी। इसके लिए बुधवार को मतदान हुआ था। 4275 में 1921 मतदाताओं ने वोट डाले थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे स्ट्रांगरूम में रखी मतपेटियों को निकाल कर मतों की गिनती की गई। करीब 11 बजे परिणाम जारी हुए।
सपा उम्मीदवार लक्ष्मीकांत को 855 मत मिले। निकटम प्रतिद्वंदी सर्वेश को 607 वोट हासिल हुए। निर्दलीय प्रत्याशी नीरज को 256 मत और रेखा को 137 वोट मिले। चुनाव अधिकारी बाल किशोर दुबे व एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने लक्ष्मीकांत को जीत का प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन

इंसेट-1
नोटा में गए तीन वोट
सभासद उपचुनाव में वोटरों को नोटा का भी विकल्प दिया गया था। मतपत्र में चार प्रत्याशियों के साथ नोटा का भी कॉलम था। गिनती के दौरान तीन मतदाताओं के नोटा चुनने की जानकारी हुई। इसके अलावा 65 मत अवैध घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें