फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ग्राम पंचायतों को केंद्र सरकार ने दिए 18.92 करोड़

विज्ञापन
फोटो-2-विकास भवन कार्यालय का मुख्य परिसर। संवाद - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
उन्नाव। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार ने 18.92 करोड़ की धनराशि आवंटित की है। पंचायतीराज विभाग ने इस बजट को जनसंख्या के आधार पर ग्राम पंचायतों को जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पंचायतीराज मंत्रालय भारत सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों में पेयजल, मार्ग, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट आदि व्यवस्थाओं के लिए धनराशि देती है। इस बार 15वें वित्त आयोग के माध्यम से ग्राम पंचायतों को 18,92,10,565 रुपये की धनराशि दी है। इस धनराशि से शुद्ध पेयजल, स्वच्छता सुविधाएं, मार्ग प्रकाश आदि की व्यवस्थाएं कराई जा सकती है। ये काम ग्राम पंचायत कराएंगी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक उमेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतों को धनराशि आवंटित की जा रही है।
इंसेट-1

क्षेत्र पंचायतों को भी मिली धनराशि

लंबे समय से आर्थिक सूखे की मार झेल रहे क्षेत्र पंचायतों को भी बजट जारी हुआ है। क्षेत्र पंचायतों को 4,05,30,256 रुपये की धनराशि दी गई है। इस पैसे क्षेत्र पंचायत एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण करा सकेंगी। परिसंपत्तियों की मरम्मत पर भी धनराशि खर्च की जा सकेगी। इसके अलावा जिला पंचायत को भी 15वें वित्त से 4,04,02,621 रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

वर्जन....
ग्राम पंचायतों को 18 और क्षेत्र व जिला पंचायतों को चार-चार करोड़ रुपये मिले हैं। 1037 ग्राम पंचायतों व 16 क्षेत्र पंचायतों को पैसा आवंटित किया जा रहा है। इसके बाद जल्द कार्य शुरू कराए जाएंगे। -आलोक सिन्हा, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें