फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सदर तहसीलदार पर कार्रवाई के लिए अधिवक्ता लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सदर तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन

मंगलवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरीश मिश्रा व महामंत्री अनुज कुमार बाजपेयी के नेतृत्व में अधिवक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से मिले। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा कि सदर तहसीलदार सुरभि गौतम न्यायालय में नहीं बैठती हैं। न्यायिक कार्य नहीं करती हैं। अधिवक्ताओं से उपेक्षापूर्ण बर्ताव किया जा रहा है। इससे अधिवक्ता समाज स्वयं को अपमानित और उपेक्षित महसूस कर रहा है। तहसीलदार के न्यायिक गरिमा के विपरीत कार्य करने के बाद अधिवक्ताओं के सम्मान को ठेस पहुंच रही है। कई बार शिकायतों के बावजूद तहसीलदार की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ है। मांग की कि तहसीलदार पर कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी ने 16 अक्तूबर को न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की। वहीं तहसीलदार सदर सुरभि गौतम ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें