फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किशोरीखेड़ा वार्ड का उपचुनाव आज, सुबह सात बजे से पड़ेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में किशोरीखेड़ा वार्ड की रिक्त सभासद सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में आज सुबह सात बजे से मतदान होगा। प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर लीं। तीन बूथों पर पोलिंग पार्टियां शाम को ही पहुंच गईं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद उन्नाव में किशोरीखेड़ा सभासद सीट रिक्त चल रही है। यहां सभासद रहे दिनेश कुशवाहा का मार्च में निधन हो गया था। उपचुनाव के लिए 29 सितंबर को नामांकन प्रक्रिया हुई थी। रेखा, नीरज, लक्ष्मीकांत और सर्वेश चुनाव मैदान में हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी (निकाय/पंचायत) वीके श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। तीन पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। करीब 3500 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बूथों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। मतपत्र में चार उम्मीदवारों के साथ नोटा का भी विकल्प रहेगा। मतगणना 17 अक्तूबर सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें