उन्नाव। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अलग अलग मिठाई दुकानों में जाकर जांच की। इस दौरान दस नमूने लिए गए। साथ ही खराब मिली छह किग्रा वर्क बर्फी नष्ट कराई।
सहायक खाद्य आयुक्त प्रियंका सिंह के नेतृत्व में आदर्श नगर स्थित चौहान डेयरी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जांच को पहुंचे। यहां पर दो पनीर, दूध तथा दही का नमूना लिया। नारायण फूड कार्नर गदनखेड़ा बाईपास में वर्क बर्फी तथा खोया का नमूना लिया गया। राधा स्वीट्स से बर्फी व स्वीट एंड रेस्टोरेंट से छेना सहित अन्य नमूने लिए गए। यहां पर कई दिन पुरानी बनी 2160 रुपये कीमत की छह किग्रा वर्क बर्फी नष्ट कराई। सभी को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार कटियार, आशीष कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।, शिवरतन, महावीर आदि रहे। (संवाद)