फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किशोरीखेड़ा उपचुनाव में दाखिल सभी नामांकन वैध

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में किशोरीखेड़ा की रिक्त सभासद सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में नामांकन के दौरान दाखिल हुए चारों पर्चे जांच में सही पाए गए। इसके बाद चुनावी मैदान में फिलहाल चारों दावेदारों के रहने की तस्वीर साफ हो गई है। हालांकि तीन अक्तूबर को नाम वापसी के बाद स्थिति फाइनल होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद उन्नाव में किशोरीखेड़ा सभासद सीट रिक्त चल रही है। यहां सभासद रहे दिनेश कुशवाहा का मार्च में निधन हो गया था। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त सीट पर उपचुनाव की घोषणा की थी। उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया हुई थी। नामांकन के दौरान दावेदारों में रेखा, नीरज, लक्ष्मीकांत और सर्वेश ने पर्चा जमा किया था।
मंगलवार को नामांकन प्रपत्रों की जांच हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी (निकाय/पंचायत) वीके श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन पर्चों की जांच में सभी वैध पाए गए हैं। नाम वापसी तीन अक्तूबर व चुनाव चिह्न आवंटन छह अक्तूबर को होगा। मतदान 15 अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना 17 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें