फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किशोरीखेड़ा सभासद की रिक्त सीट के लिए चार नामांकन

विज्ञापन
फोटो-27-किशोरीखेड़ा उपचुनाव में प्रस्तावक व समर्थकों के साथ नामांकन कराने जातीं महिला उम्मीदवार
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में किशोरीखेड़ा की रिक्त सभासद सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में सोमवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान चार दावेदारों ने पर्चा जमा किया। अब 30 सितंबर को पर्चों की जांच के बाद तीन अक्तूबर को नाम वापसी होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद उन्नाव में किशोरीखेड़ा सभासद सीट रिक्त चल रही है। यहां सभासद रहे दिनेश कुशवाहा का मार्च में निधन हो गया था। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त सीट पर उपचुनाव की घोषणा की थी। उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। नगर पालिका कार्यालय में सुबह 11 बजे से तीन बजे तक हुए नामांकन के दौरान रेखा, नीरज, लक्ष्मीकांत और सर्वेश ने पर्चा जमा किया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी (निकाय/पंचायत) वीके श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन पर्चों की जांच मंगलवार को होगी। नाम वापसी तीन अक्तूबर व चुनाव चिह्न आवंटन छह अक्तूबर को होगा। मतदान 15 अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना 17 अक्तूबर सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें