फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तहसील सभागार में बनाई नारी सम्मान की रंगोली

विज्ञापन
फोटो-20-पुरवा तहसील परिसर में मिशन शक्ति के तहत बनाई गई रंगोली व जलाए गए दीपों को देखते एसडीएम - फोटो : mathura
विज्ञापन
पुरवा/असोहा। तहसील सभागार में शनिवार शाम मिशन शक्ति के तहत नारी सम्मान पर रंगोली बनाई गई। इसके बाद एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव व सीओ तेज बहादुर सिंह ने रंगोली में दीपोत्सव मनाया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि बेटियां, बेटों से कम नहीं होती हैं। इसलिए महिलाओं का सम्मान करें। एसडीएम ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए महिलाओं की बराबर भागीदारी की जानी है। इस दौरान तहसीलदार मनीष द्विवेदी, नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, वैशाली सिंह व अमरलता आदि मौजूद रहीं। उधर, असोहा एसओ निखलेश कुमार ने गांव सरवन व बेहटा में जनचौपाल लगाकर महिलाओं की शिकायतें सुनीं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। एसओ ने सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें