फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने बांटी बेबी केयर किट

विज्ञापन
फोटो नंबर-24-जिला महिला अस्पताल में प्रसूताओं को बेबी केयर किट देतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्य
विज्ञापन
उन्नाव। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मिशन शक्ति के तहत जिला महिला अस्पताल जाकर नवजात बच्चियों के लिए माताओं को बेबी केयर किट दी। उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन व अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुईं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव जिला अस्पताल के महिला वार्ड में पहुंची। यहां 30 नवजात बच्चियों की माताओं को बेबी केयर किट प्रदान की। साथ ही केक भी काटा और खिलाया। इसके बाद गदनखेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर 11 बालिकाओं का अन्नप्राशन व आठ गर्भवतियों की गोदभराई कराई। कन्या पूजन कर फल एवं मिष्ठान का वितरण किया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय, विधि-सह परिवीक्षा अधिकारी वन स्टॉप सेंटर अवधेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। उपाध्यक्ष ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में ऐतिहासिक गेट निर्माण की आधारशिला रखी। जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, प्रांत प्रचारक कौशल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो

विधायक व डीएम ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
-मिशन शक्ति के तहत कन्हईखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। कन्हईखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में विधायक बृजेश रावत ने मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि महिला सशक्तिकरण का सही उपयोग भाजपा सरकार में हुआ।
डीएम गौरांग राठी ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए हर गांव में चौपाल लगाई जा रही है। एसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि महिलाओं की समस्या सुनने के लिए प्रत्येक थाने में बूथ बने हैं। इस दौरान सभी विभाग के अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। सीडीओ कृतिराज ने कहा कि महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला सखी बनाई जा रही है। एसडीएम प्रज्ञा पांडेय, तहसीलदार अविनाश चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


अजगैन कोतवाली में बना मिशन शक्ति कक्ष

नवाबगंज। महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत अजगैन कोतवाली में एक विशेष कक्ष बनाया गया है। यह कक्ष पूरी तरह से महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए है। इस कक्ष में महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगी, जो सीधे तौर पर महिलाओं से बातचीत करेंगी और उनकी शिकायतों को सुनेंगी। जहां महिलाएं बिना किसी झिझक के अपनी बात पुलिस के सामने रख सकेंगी जिससे उन्हें न्याय मिल सकेगा। अजगैन प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि इस कक्ष के माध्यम से महिलाओं की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें