उन्नाव। जिला कृषि अधिकारी के निरीक्षण में मिली खामियों के आधार पर एक दुकान का लाइसेंस निरस्त व चार दुकानदारों को नोटिस जारी की गई है।
विकासखंड क्षेत्र औरास व बांगरमऊ क्षेत्र में संचालित खाद व कीटनाशक दुकानों का जिला कृषि अधिकारी शशांक कुमार ने निरीक्षण किया। स्टॉक व रेट बोर्ड, वितरण रजिस्टर, कैश मेमो आदि की जांच की। इस दौरान रजिस्टर अपडेट व अन्य खामियां मिलने पर आशु एग्रीजंक्शन औरास, साधन सहकारी समिति औरास, बालाजी खाद भंडार सीमऊ और कमलेश कुमार, नरेश कुमार के बांगरमऊ में संचालित दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी की। गुप्ता ट्रेडर्स सीमऊ को अभिलेख न दिखा पाने और खाद का रखरखाव सही न मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी दुकानदारों को नियमानुसार खाद की बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं।