फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक दुकान का लाइसेंस निरस्त और चार दुकानदारों को नोटिस

सार

उन्नाव में जिला कृषि अधिकारी शशांक कुमार ने खाद दुकानों का निरीक्षण किया। जांच में खामियां मिलने पर एक दुकान का लाइसेंस निरस्त किया गया और चार दुकानदारों को नोटिस जारी हुए। अधिकारियों ने नियमों के पालन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव। जिला कृषि अधिकारी के निरीक्षण में मिली खामियों के आधार पर एक दुकान का लाइसेंस निरस्त व चार दुकानदारों को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

विकासखंड क्षेत्र औरास व बांगरमऊ क्षेत्र में संचालित खाद व कीटनाशक दुकानों का जिला कृषि अधिकारी शशांक कुमार ने निरीक्षण किया। स्टॉक व रेट बोर्ड, वितरण रजिस्टर, कैश मेमो आदि की जांच की। इस दौरान रजिस्टर अपडेट व अन्य खामियां मिलने पर आशु एग्रीजंक्शन औरास, साधन सहकारी समिति औरास, बालाजी खाद भंडार सीमऊ और कमलेश कुमार, नरेश कुमार के बांगरमऊ में संचालित दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी की। गुप्ता ट्रेडर्स सीमऊ को अभिलेख न दिखा पाने और खाद का रखरखाव सही न मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी दुकानदारों को नियमानुसार खाद की बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें