फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छात्राओं और महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

सार

उन्नाव के निराला प्रेक्षागृह में मिशन शक्ति के पांचवें चरण में महिला सशक्तिकरण हेतु संवाद और सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें छात्राओं, महिला उद्यमियों सहित 50 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक अशोक कुमार को सम्मानित करते डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत: फा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव। शहर के निराला प्रेक्षागृह में मिशन शक्ति के पांचवें चरण में संवाद और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं और महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज व जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह और डीएम गौरांग राठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांसद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को नेतृत्व देकर नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाया। कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान का ध्यान रख रही है।
डीएम ने कहा कि महिलाएं किसी भी स्थिति में खुद को पुरुषों से कम न समझें। महिलाओं को पूरी तरह से सशक्त कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसके बाद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की 50 छात्राओं, समाज सेविकाओं, उद्यमियों, शिक्षिकाओं और अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सदर विधायक पंकज गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा, भाजपा जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, एसपी जयप्रकाश सिंह, सीडीओ कृति राज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

औषधि निरीक्षक अशोक कुमार को सम्मानित करते डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत: फा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें