फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: विश्वामित्र ने राम-लक्ष्मण को बताया गंगा का महत्व

सार

मौरावां में रामलीला के तीसरे दिन नगर पुष्प वाटिका की लीला का मंचन हुआ। श्रीराम और सीता के प्रथम दर्शन एवं देवी द्वारा सीता को आशीर्वाद देने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
फोटो-8- मौरावां में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौरावां। कस्बे में चल रही रामलीला के तीसरे दिन नगर पुष्प वाटिका की लीला का मंचन किया गया। बुधवार की रात कलाकारों ने लीला मंचन में दिखाया कि राजा जनक के बुलावे पर श्रीराम, लक्ष्मण को लेकर जा रहे विश्वामित्र ने मार्ग में दोनों राजकुमारों को मां गंगा के महात्म्य से परिचित कराया।
विज्ञापन

मुनिवर सहित दोनों राजकुमार मिथिला पहुंचे। राजा जनक ने उनका अभिनंदन किया। दूसरे दिन गुरु की पूजा के लिए राम व लक्ष्मण राजा जनक की फुलवारी गए। जहां गिरिजा की पूजा करने आई सीता और श्रीराम ने पहली बार एक-दूसरे को देखा। सीता ने भगवती से राम को पति के रूप में पाने की कामना की। देवी ने प्रसन्न होकर सीता को मनोकामना पूरी होने का आशीर्वाद दिया।
मौरावां नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक सेठ ने रामलीला में पहुंचकर आरती उतारी। इस दौरान पंकज अवस्थी, संतोष शुक्ला, राजीव सिंह, गीता सिंह, शैलू दीक्षित, विवेक सोनी, सुमित व भोला सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें