फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का एक मकसद, फूट डालो और राज करो : दिनेश शर्मा

विज्ञापन
फोटो- 22- बांगरमऊ में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में संबो​धित करते पूर्व डिप्टी सीएम व राज्य सभा सां
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। कस्बे के एक रिसॉर्ट में भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि कांग्रेस का एक ही मकसद, फूट डालो और राज करो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्नाव वीरों की धरती है। सेवा पखवाड़ा में भाजपा सरकार का प्रथम कार्य गरीबों की सेवा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से यह अभियान शुरू हुआ है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्तूबर तक चलेगा। विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल वोट चोरी की बात करते हैं, क्योंकि उनकी पार्टी का केवल एक ही मकसद है कि फूट डालो राज करो जो मोदी के शासन में संभव नहीं है। आज पारदर्शिता, निष्पक्षता और बिना हिंसा चुनाव संपन्न होते हैं।
विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि प्रबुद्धजन समाज को नई दिशा देते हैं। अच्छे समाज के निर्माण में भी प्रबुद्धजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। सम्मेलन से पहले मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का कई स्थानों पर स्वागत किया। इससे पहले उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और शहीद ठाकुर जसा सिंह स्मारक में लगे शिलापट पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर वियायक बंबालाल दिवाकर, भाजयुमो अध्यक्ष बाला राव गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह, बांगरमऊ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुनलाल दिवाकर, गंजमुरादाबाद के प्रमुख प्रतिनिधि विवेक पटेल, फतेहपुर चौरासी के मनोज, भाजपा नेता नीरज गुप्ता, चेयरमैन बांगरमऊ रामजी गुप्ता भी मौजूद रहे।

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म बनवाने की मांग
बांगरमऊ। नगर पालिका परिषद के सभासद आफाक अहमद ने रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा को दिया। बताया कि वृद्ध, महिलाओं व बच्चों को रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म न होने से ट्रेन पर चढ़ने में कठिनाई होती है। अधिकांश लोग ट्रेन पर चढ़ते उतरते समय गिरकर चोटिल हो जाते हैं। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म बनवाने की मांग की। साथ ही दो ट्रेनें बढ़ाने की मांग भी उठाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें