फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महक और गुड़िया के ब्यूटी पार्लर मॉडल को पहला स्थान

विज्ञापन
फोटो नंबर-21-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल का अवलोकन करते शिक्षक व अन्य। स्रोत: आयोजक - फोटो : mathura
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में शनिवार को कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं के बनाए गए सिटी हास्पिटल, ब्यूटी पार्लर और पुलिस स्टेशन के मॉडलों की सराहना की गई। महक और गुड़िया के ब्यूटी पार्लर मॉडल को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

काॅलेज की प्रधानाचार्या रत्नेश्वरी वर्मा ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। कहा कि छात्राओं में विभिन्न प्रकार की प्रतिभाएं छिपी होती हैं। इन्हें प्रदर्शित करने का अवसर कभी कभार ही मिलता है। इसके प्रदर्शन से अन्य छात्राओं को भी प्रतिस्पर्धा से प्रेरणा मिलती है। इस कारण समय-समय पर कॅरिअर मेले का आयोजन किया जाता है।
मेले में समीक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार ने महक और गुड़िया के ब्यूटी पार्लर के मॉडल की सराहना करते हुए प्रथम स्थान दिया। दूसरा स्थान अंजली, काजल व प्रियंका के सिटी हॉस्पिटल के मॉडल को दिया गया। तीसरा स्थान पुलिस स्टेशन का मॉडल बनाने पर कोमल और मधु को मिला। छात्राओं के मॉडलों का डीसीकेएम इंटर काॅलेज के शिक्षकों और अन्य लोगों ने अवलोकन किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या रत्नेश्वरी वर्मा ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। चंद्रप्रभा, अंजना, कल्पना, नेहा, भानु प्रकाश शुक्ल, निशांत, अंजली, सर्वेश कुमार और पुनीत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें