फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अब महराजपुर की ओर कट रहा संपर्क मार्ग, हजारों बीघा जमीन पर खतरा

विज्ञापन
फोटो-29-नदी के बहाव से लगातार कट रही गढ़ेवा-सिकठियापुरवा गंगा पुल की अप्रोच रोड खत्म होने की कग
विज्ञापन
बीघापुर (उन्नाव)। बीघापुर को प्रयागराज हाईवे से जोड़ने वाले पुल का कानुपर की ओर वाला संपर्क मार्ग भी कटने लगा है। महराजपुर के डोमनपुरवा से एक किलोमीटर की दूरी पर सात मीटर चौड़ा संपर्क मार्ग महज एक फीट ही बचा है। इससे डोमनपुरवा और आसपास के गांवों की खेतिहर जमीन पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

बीघापुर तहसील को प्रयागराज से जोड़ने वाले गंगा नदी पुल का निर्माण 2018 में हुआ था। 62.91 करोड़ से बने एक किमी. लंबे पुल को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का गढ़ेवा गांव ओर का काफी हिस्सा सितंबर 2021 में आई बाढ़ में कट गया था। पीडब्ल्यूडी ने पैदल और दो पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया था जो पिछले रविवार को कट गया था। इसके बाद कानपुर की तरफ महराजपुर की ओर डोमनपुरवा गांव की तरफ पुल को जोड़ने वाली सड़क में कटान शुरू हो गया था।
सोमवार को करीब 200 मीटर दायरे में आधी सड़क कटकर नदी में समा गई थी। खतरे को देखते हुए सोमवार को ही पीडब्ल्यूडी ने कानपुर की तरफ भी दीवार बनाकर रास्ते को बंद कर दिया था।
विज्ञापन

तेज कटान से बुधवार शाम को डोमनपुरवा गांव के पास 70 मीटर दायरे में पुल का पहुंच मार्ग अब पूरी तरह खत्म होने की कगार पर है। इससे डोमनपुर पुरवा की तरफ गढेवा गांव के किसानों की लगभग 600 बीघा खेतिहर जमीन के अलावा डोमनपुरवा गांव व उसके मजरा दिबियापुर, डॉक्टर फॉर्म, अलावल खेड़ा, गौशाला, विजय नगर, बहादुर पुरवा, सैमसी आदि की करीब एक हजार बीघा कृषि भूमि कटान की भेंट चढ़ने का खतरा बढ़ गया है।
बीघापुर के किसान राबरन सिंह, सुरेश, विजयशंकर, देवी दीन आदि ने बताया कि पहले गढ़ेवा गांव की तरफ कटान में करीब 100 बीघा खेत डूब क्षेत्र में चले गए थे। अब पुल के दूसरी तरफ भी कटान होने से उस तरफ की जमीन भी बाढ़ में समाने का खतरा बढ़ गया है।
वर्जन...
उन्नाव के गढ़ेवा गांव की तरफ पुल पहुंचने का वैकल्पिक रास्ता कट चुका है। अब कानपुर के डोमनपुरवा की तरफ भी सड़क खत्म हो रही है। पुल के दोनों तरफ दीवार पहले ही बना दी गई है और आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है। -हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।

सपा नेता ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
उन्नाव। सपा नेता स्वरित चौधरी ने सफीपुर विधानसभा के गांव हमजापुर, नीबीगाड़ा, मनियापुर, माढ़ापुर, उड़नपुरवा, करीमाबाद आदि बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। साथ ही खाद्य व राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान सपा नेता अमन यादव, रणबीर यादव, सर्वेश कुमार, राधे कश्यप, प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें