फोटो-13-कोच आलोक शर्मा के साथ कांस्य पदक विजेता शिक्षा कुशवाहा। स्रोत: स्वयं
गंजमुरादाबाद। प्रयागराज में 14 से 16 सितंबर तक चली राज्यस्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 800 मीटर दौड़ में कस्बे के मोहल्ला गढ़ी निवासी शिक्षा कुशवाहा ने कांस्य पदक हासिल किया है। इस पर लोगों ने शाबासी दी है।
मोहल्ला गढ़ी निवासी ओमकार कुशवाहा की 20 वर्षीय बेटी शिक्षा कुशवाहा दो वर्षों से दौड़ में नाम कमा रही हैं। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 60वीं राज्यस्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंडर-20 में जनपद का नेतृत्व करते हुए 800 मीटर दौड़ में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता। बेटी की इस कामयाबी पर पिता ओमकार और मां लक्ष्मी देवी और कोच आलोक शर्मा को लोगों ने बधाई दी।