उन्नाव। शासन ने अपर जिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों और खंड शिक्षाधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। अयोध्या के एडीएम को शासन ने अब उन्नाव की जिम्मेदारी दी है।
एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड को लखनऊ में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। उनके स्थान पर अयोध्या में तैनात एडीएम राजेश मिश्रा को उन्नाव में तैनाती दी गई है। तहसीलदार सफीपुर अविनाश चौधरी का कुशीनगर और न्यायिक तहसीलदार बांगरमऊ साक्षी राय का देवरिया तबादला हुआ है। उनके स्थान पर झांसी से ज्ञानप्रकाश, चित्रकूट से रामसुधार, प्रयागराज से बृजेश कुमार द्वितीय और ललितपुर से पीयूष भार्गव को उन्नाव में तहसीलदार के पद पर भेजा गया है।
पांच नायब तहसीलदारों का तबादला जिले में तैनात पांच नायब तहसीलदारों का भी स्थानांतरण हुआ है। पूर्णिमा तिवारी को रायबरेली, अनुपमा देवी को कानपुर देहात, विजय रंजन श्रीवास्तव को हरदोई, यशवंत सिंह को वाराणसी और वैभव अग्रवाल को बहराइच भेजा गया है। इनके स्थान पर लखनऊ से रुचि गुप्ता, आस्था पांडेय, ऐश्वर्या नंदा, औरैया से हरिकिशोर, प्रयागराज से नैंसी शुक्ला, कानपुर नगर से भव्या उपाध्याय, ऋचा सचान और खीरी से वीरेंद्र कुमार उन्नाव आएंगे।