नवाबगंज। अजगैन के कुसंभी रेलवे स्टेशन के पास बंद क्रॉसिंग पार करते समय शनिवार शाम करीब 7:30 बजे ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। वह खेत से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार खेड़ा गांव निवासी गुलशन लोध (25) पुत्र विजय बहादुर लोध की शनिवार शाम करीब 7:30 बजे कानपुर से लखनऊ की तरफ जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। भाई गौतम ने बताया कि गुलशन खेत की तरफ गया था लौटते समय फाटक बंद था, बंद क्रॉसिंग पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे से परिजन बेहाल हैं। अजगैन कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)