पाटन। बिहार कस्बे के मोहल्ला राधागंज निवासी किसान का शव देर रात पड़ोसी के खेत में बनी झोपड़ी में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए।
विज्ञापन
बिहार थानाक्षेत्र के कस्बा राधागंज निवासी अनूप कुमार (26) लुधियाना में सिलाई का काम करता था। दिवाली पर घर आया था। छोटे भाई अंकित ने बताया कि बुधवार शाम अनूप कुमार घर से बाहर गया था, फिर घर नहीं लौटा। रात में फसल की रखवाली करने गए ग्रामीणों ने पड़ोसी बबलू के खेत में बनी झोपड़ी में रस्सी के फंदे से शव लटका देखा। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए लेकिन गांव में किसी लड़की से उसकी बातचीत की चर्चा रही। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से मां मीरा, बहन आरती और अन्य परिजन बेहाल हैं।