फतेहपुर चौरासी। पिपरिया गांव में किसान का शव बृहस्पतिवार की सुबह नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस की जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी संतोष शर्मा (47) खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। बृहस्पतिवार सुबह उनका शव घर से पचास मीटर दूर पड़ोसी राजकुमार के नीम के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला। बेटे राहुल शर्मा ने बताया कि पिता भोर तीन बजे तक घर में थे। सुबह पता चला कि उनका शव फंदे से लटक रहा है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने जांच की तो पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। पति की मौत से पत्नी ममता, दो बेटी, एक बेटा बेहाल हैं। अभी किसी का विवाह नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि बेटे राहुल की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।