उन्नाव। जिले में शुक्रवार को हुई बारिश से हवा में घुला प्रदूषण काफी कम हो गया है। बृहस्पतिवार को एक्यूआई 102 था, जो बारिश के बाद 46 पर आ गया। पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर में भी भारी गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन
पीएम 2.5 की मात्रा 29 अक्तूबर को 102 से घटकर शुक्रवार को 46 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर हो गई। पीएम 10 भी शुक्रवार को 36 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। चेस्ट रोग विशेषज्ञ शोभित अग्निहोत्री ने बताया कि इससे सांस संबंधी मरीजों को राहत मिलेगी। बच्चों, बुजुर्गों और हृदय रोगियों के लिए बाहर जाना अब सुरक्षित होगा। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार यह असर स्थायी नहीं होता। बारिश थमते ही प्रदूषण दोबारा बढ़ सकता है, इसलिए सार्वजनिक परिवहन अपनाने की सलाह दी गई है। (संवाद)