फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक किमी हल्की जॉगिंग से करें दौड़ की शुरुआत

विज्ञापन
जिला क्रीड़ा स्टेडियम में दौड़ का अभ्यास करते प्र​शिक्षु। स्रोत: ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
उन्नाव। स्टेडियम में चल रहे एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर में 14 प्रशिक्षु खिलाड़ी पहुंचे। कोच ने उन्हें दौड़ का अभ्यास कराया। कहा कि एक किलोमीटर हल्की जॉगिंग से दौड़ की शुरुआत करें।
विज्ञापन

कोच कुशमेश कुमार ने प्रशिक्षुओं को स्टेडियम के मैदान के चक्कर लगवाए। फिर अभ्यास शुरू कराया। बताया कि दौड़ में स्पाइक जूतों का प्रयोग करना चाहिए। बिना स्पाइक के दौड़ोगे तो फिसलोगे और टाइम नहीं आएगा। एक डायरी बनाएं और उसमें दौड़ किलोमीटर और समय लिखें। यह भी बताया कि एथलेटिक्स में अच्छा रिजल्ट आने में छह माह का समय लग सकता है। इसलिए परेशान न हों। कोच ने बताया कि दौड़ में कदम छोटे रखें। सांस नाक से अंदर और मुंह से बाहर छोड़ने का अभ्यास करें। दौड़ते समय हाथ ढीले रखें। कंधे झुके नहीं होने चाहिए। उधर, राजा शंकर सहाय इंटर काॅलेज मैदान में क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में 12 प्रशिक्षु पहुंचे। यहां पर कोच ओम मिश्रा ने प्रशिक्षुओं को आवश्यक जानकारी देते हुए बल्लेबाजी, गेंदबाजी व विकेट कीपिंग का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें