पुरवा। मिर्रीखेड़ा-तारनखेड़ा मार्ग पर मिर्रीखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क किनारे बैठकर फसल की रखवाली कर रहे दो बुजुर्ग किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों सीएचसी पहुंचाया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।।
मोहल्ला पश्चिमटोला निवासी किसान रामशंकर (65) और मिर्रीखेड़ा गांव निवासी रामआसरे (60) फसल की रखवाली कर रहे थे। दोनों सड़क किनारे बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी पड़ोसी गांव निवासी बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां रामआसरे को मृत घोषित कर दिया गया जबकि रामशंकर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी भवन मौर्य ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।