फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फतेहपुर चौरासी के लखन बने दंगल केसरी

विज्ञापन
गांव सादुल्लापुर में आयोजित दंगल में एक दूसरे को पटकनी देने का प्रयास करते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। विकासखंड के गांव सादुल्लापुर में बृहस्पतिवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें फतेहपुर चौरासी के लखन ने बांगरमऊ के शादाब को हराकर दंगल केसरी का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

दंगल में आए पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। तेजीपुर मल्लावां के उदयभान ने लखनऊ के सनी को हराया। कानपुर के मुकेश ने घाटमपुर के छोटू को पटकनी दी। मल्लावां के सरफराज ने कन्नौज के अमित और फतेहपुर चौरासी के अहद ने मल्लावां के शालू को चित्त किया। आखिरी मुकाबले में कस्बा फतेहपुर चौरासी के लखन, रोमांचक मुकाबले में बांगरमऊ के शादाब को हराकर दंगल केसरी बने। ग्राम प्रशासक जितेंद्र राजपूत ने सभी पहलवानों व आए हुए लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें