प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरी को सील करते अधिकारी। स्रोत: कर्मचारी
- फोटो : 1
उन्नाव। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एए ऑर्गेनिक मैन्योर फैक्टरी को यूपीपीसीबी के आदेश पर मंगलवार को सील कर दिया। यह कार्रवाई दुर्गंध और प्रदूषण फैलाने के आरोप में की गई है।
दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र के पास चांदपुर में स्थित जैविक खाद बनाने वाली, एए आर्गेनिक मैन्योर नाम की फैक्टरी से बड़े पैमाने पर दुर्गंध और प्रदूषण फैल रहा था। लोगों की शिकायत पर डीएम घनश्याम मीना ने जांच कराई और फैक्टरी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शशिबिंदकर व अन्य अधिकारियों की टीम ने फैक्टरी को बंद करा दिया। चोरी छिपे संचालन न हो सके इसलिए बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया। (संवाद)