फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पांच दिन बाद भी बीडीओ तक नहीं पहुंची जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। बिछिया ब्लॉक के कोरारी कला गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपने के लिए आए 1500 पौधे आरआरसी में रखे ही सूख गए थे। इस मामले में एडीओ पंचायत के स्पष्टीकरण से असंतुष्ट बीडीओ ने दो सदस्यीय समिति गठित कर जांच कराई थी। पांच दिन पूर्व समिति जांच पूरी होने के बाद डाक में रिसीव करा दी थी। हालांकि यह रिपोर्ट अभी तक बीडीओ की टेबल तक नहीं पहुंची है। इससे कार्रवाई अटक गई है।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून पर रोपने के लिए कोरारीकला में 1500 पौधे आए थे। ये पौधे आरआरसी सेंटर पर पड़े-पड़े ही सूख गए थे। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए बीडीओ फहद खान ने एडीओ पंचायत संदीप मिश्रा ने स्पष्टीकरण मांगा था। उन्होंने पौधे कार्यभार संभालने से पहले आने का हवाला देते हुए मामले से पल्ला झाड़ लिया था।
एडीओ के जवाब से असंतुष्ट बीडीओ ने लघु सिंचाई विभाग के जेई सूर्यनाथ और एपीओ योगेश की समिति बनाकर मामले की जांच के आदेश दिए थे। जेई सूर्यनाथ ने बताया कि जांच के दौरान कोरारी गांव में पौधे तो दूर उन्हें लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे भी नहीं मिले। बताया कि जांच रिपोर्ट आठ अक्तूबर को डाक में रिसीव करवा दी थी। बीडीओ फहद खान का कहना है कि जांच आख्या अभी नहीं मिली है। मिलने पर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अन्य मामले में निलंबित किए जा चुके है एडीओ पंचायत
कोरारी कला में मृत मिले गोवंशों को दफनाने की व्यवस्था न कराने पर 14 अगस्त को एडीओ पंचायत संदीप मिश्रा को निलंबित कर दिया था। हालांकि पांच अक्तूबर को उन्हें बहाल कर दिया गया। इसके बाद उन्हें जमुका क्लस्टर से हटा दिया गया। बिछिया क्लस्टर में वित्तीय कार्यों को छोड़कर अन्य कार्यों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पौधे सूखने के मामले की जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें