फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर घंटों जाम, वाहन रेंगते रहे

विज्ञापन
जाजमऊ पुल पर चलता मरम्मत कार्य व निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर की तरफ जाने-आने वाले वाहन सवार लोग दुश्वारियां झेल रहे हैं। मंगलवार सुबह आठ से 11 बजे तक और दोपहर दो से रात आठ बजे तक यातायात रेंगता रहा। जाजमऊ गंगा पुल से पहले हाइट गेज से वाहनों की तीन कतारों को एक कतार में करने के दौरान यातायात घंटों उलझा रहा। मरहला चौराहा से गंगा बैराज मार्ग पर यातायात दिन भर रेंगा।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ हाईवे के जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत होने कारण एनएचएआई ने 12 सितंबर से 13 दिसंबर तक के लिए भारी वाहनों को हाईवे के रास्ते वाहनों के कानपुर जाने पर रोक लगा रखी है। केवल हल्के वाहनों को जाजमऊ और गंगा बैराज के रास्ते कानपुर जाने दिया जा रहा है। पुल पर भी आधी लेन को बंद करने से यातायात चौबीसों घंटे रेंगता है।
सबसे ज्यादा समस्या पुल से पहले हाईटगेज के पास हो रही है। यहां हाईवे पर तीन लेन में चलने वाले वाहनों को एक लेन में करके निकाला जा रहा है। वाहन चालकों में पहले निकलने की होड़ में यातायात उलझ जाता है। मंगलवार को सुबह तीन घंटे और छह घंटे तक दो किलोमीटर लंबा जाम लगा। यही हाल मरहला चौराहा से गंगा बैराज-कानपुर मार्ग का है। यहां भारी वाहनों पर रोक और कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को ट्रांसगंगा सिटी से वन-वे प्लान पर अमल न होने से दिन-रात जाम रहता है।
विज्ञापन

वर्जन...
जाम न लगे इसके लिए हाईटगेज पॉइंट पर एनएचएआई के कर्मचारी लगाए गए हैं। वहीं अन्य स्थानों पर यातायात पुलिस तैनात रहती है। सुबह और शाम को ट्रैफिक बढ़ने पर कुछ समस्या होती है। उसे भी अतिरिक्त फोर्स लगाकर हल कराया जा रहा है। -सुनील कुमार, यातायात निरीक्षक।

जाजमऊ पुल पर चलता मरम्मत कार्य व निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें