फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। रायपुर गांव में नहर के पास हार्डवेयर की दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोरों ने दो लाख कीमत का सामान पार कर दिया। मंगलवार सुबह दुकानदार को पता चला। पुलिस ने जांच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी शरदचंद्र उर्फ लक्की त्रिपाठी की हार्डवेयर की दुकान है। शरदचंद्र ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार भोर पांच बजे पेपर डालने आए समाचार पत्र विक्रेता ने घर पहुंचकर शटर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। तब वह दुकान पहुंचे, अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखा सामान गायब था। पुलिस ने जांच की और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि चोरी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें