उन्नाव। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सत्र 2026-27 के लिए लखनऊ में अंडर-23 जोनल ट्रायल हुआ। इसमें जिला क्रिकेट एसोसिएशन उन्नाव के 11 खिलाड़ियों को फाइनल ट्रायल के लिए चुना गया है।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन उन्नाव के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि जोनल ट्रायल में कुल 17 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियों में नवरत्न कुमार, आयुष, प्रियांशु रावत, जय वर्मा, देवाशीष श्रीवास्तव, अभिषेक वर्मा, आदर्श शुक्ला, ऋषभ यादव, मोहम्मद नबी, रोहित राजपूत और अंश पटेल शामिल हैं।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। एसोसिएशन ने उन्हें फाइनल ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद सभी खिलाड़ी कमला क्लब, कानपुर रवाना हो गए।