फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एचपी गैस प्लांट के ट्रक चालकों की हड़ताल, सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित

विज्ञापन
एचपी गैस प्लांट जाने वाले रास्ते में खड़े खाली सिलिंडर लदे ट्रक। संवाद
विज्ञापन
सोनिक। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र के हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग (भराई संयंत्र) में विभिन्न समस्याओं का निस्तारण न होने और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ट्रक चालक हड़ताल पर चले गए। इससे गैस सिलिंडरों की सप्लाई प्रभावित है। हालांकि प्लांट के अधिकारी हड़ताल होने से इन्कार करते हुए कुछ चालकों पर अफवाह फैलाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट से लखनऊ, हरदोई, फतेहपुर, कानपुर, कानपुर देहात सहित बीस से अधिक जिलों की गैस एजेंसियों को घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति होती है। रोज औसतन 40 से 50 हजार सिलिंडर ट्रकों के माध्यम से भेजे जाते हैं। ट्रक चालकों का आरोप है कि मंगलवार दोपहर एक ट्रक चालक को लखनऊ की एक एजेंसी को एक-एक के बाद एक नौ गाड़ियां भेज दी गईं। चालक ने उस एजेंसी में एक हजार सिलिंडर पहले से डंप होने और एजेंसी में खाली सिलिंडर न होने की बात कहकर ट्रक को चार-पांच दिन रोके रखने की बात बताई। इस पर बहस के बाद प्लांट के अधिकारियों ने ट्रक और उसके चालक पर प्लांट में आने पर प्रतिबंध लगा दिया। इसकी जानकारी होने पर ट्रक चालक एकजुट हो गए गाड़ियां प्लांट में ले जाने से मना कर दिया। चालकों ने 25 अगस्त को लखनऊ में ट्रांसपोर्टरों और गैस कंपनी के अधिकारियों के साथ हुई बैठक का हवाला देते हुए, मांगे पूरी न होने की बात कही। चालकों की मांग है कि प्लांट में चालकों के साथ अभद्रता और गलत व्यवहार न किया जाए। कोई भी ट्रक प्लांट में दो घंटे से ज्यादा न रोका जाए। मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रखेंगे।
वहीं प्लांट ऑपरेशन मैनेजर आकर्ष दुबे ने बताया कि हड़ताल नहीं है, प्लांट लगातार चल रहा है और गाड़ियां भी निकल रही हैं। कुछ ट्रक चालकों और ट्रांसपोर्टरों ने दूसरे ट्रक चालकों के बहकाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें