फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: विजिलेंस टीम दो को बिजली चोरी में पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने दो अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली चोरी पकड़ी है। दोनों मामलों में एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

टीम ने 18 सितंबर को फतेहपुर चौरासी के चयनपुर गांव में जांच की थी। यहां गुलाब सिंह के परिसर में अंकुर सिंह बिजली का उपभोग कर रहे थे। जांच में मीटर से पहले केबल में कट लगाकर दो अतिरिक्त तार जोड़े गए थे। यहां सात किलोवाट की बिजली चोरी थी, जिसका वीडियो और फोटोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद टीम ने भगवंतनगर के नरीखेड़ा में जांच की। यहां आनंद कुमार बाजपेई के नाम दर्ज कनेक्शन पर शुभांकित बाजपेई बिजली इस्तेमाल कर रहे थे। टीम को मीटर से पहले मुख्य केबल में कट लगाकर दो लाल तार मिले थे। जांच टीम ने दस किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। दोनों मामलों में उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें