फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कानपुर जाने के वैकल्पिक मार्ग भी क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों के चालक परेशान

विज्ञापन
बक्सर से कानपुर-प्रयागराज हाईवे वाले मार्ग पर नूरपुर के पास खराब सड़क और क्षतिग्रस्त नहर पुलिया
विज्ञापन
उन्नाव/बीघापुर। लखनऊ-कानपुर हाईवे के जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत का काम बृहस्पतिवार को विश्वकर्मा पूजा के कारण बंद रहा। वहीं भारी वाहनों की संख्या भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही लेकिन डायवर्जन पॉइंटों पर यातायात रेंगता रहा। मरहला चौराहा से कानपुर जाने वाले बैराज मार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू न होने से कई बार लंबा जाम लगा।
विज्ञापन

उन्नाव और कानपुर जिले की सीमा पर जाजमऊ गंगा पुल की कानपुर जाने वाली लेन को मरम्मत के कारण 13 दिसंबर तक भारी वाहनों के लिए बंद किया गया है। लखनऊ से कानपुर, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर आदि जिलों को जाने के लिए मोहनलालगंज-मौरावां-बिहार-बक्सर मार्ग ही एक मात्र सहारा है। भारी वाहनों की आवाजाही से यह मार्ग भी फतेहपुर जिले की सीमा की तरफ कानपुर-प्रयागराज हाईवे से पहले कई जगह टूटने लगा है।
बक्सर गंगा और पांडु नदी पुल के आगे कुटिया गुनीर वाले मार्ग की पुलिया में बगल में धंसाव होने से बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। ट्रक, कंटेनर, डंपर सहित अन्य भारी वाहन दूधी कगार से नूरपुर मार्ग से कानपुर-प्रयागराज हाईवे पहुंच रहे हैं। वहीं पांडु नदी पुल के दूधी कगार गांव के अंदर पूरी सड़क क्षतिग्रस्त है और पुलिया के दोनों तरफ की एप्रोच रोड भी धंसने लगी है। इससे भारी वाहन हिचकोले खाते हुए निकल रहे हैं। रोज हजारों की संख्या में निकल रहे वाहनों से उठने वाली धूल से लोग भी परेशान हैं। वहीं सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग से गंगा बैराज से कानपुर मार्ग पर दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन होने और लगभग हर दस से पंद्रह मिनट बाद ट्रेनों का आवागमन होने से दिन भर यातायात रेंगता है।
विज्ञापन

वर्जन...
बिहार-बक्सर मार्ग उन्नाव जिले की सीमा में पूरी तरह सुरक्षित है। जो भी कमियां थी उन्हें पहले ही ठीक करा लिया गया था। डायवर्जन शुरू होने से पहले ही निरीक्षण के दौरान फतेहपुर के प्रशासन से पुलिया और सड़क की मरम्मत कराने को कहा गया था।
-हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी

एसपी ने पाटन में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया
पाटन। जाजमऊ पुल की मरम्मत के कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार शाम को पाटन और बिहार के मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने, बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह से यातायात प्रबंधन की विस्तृत जानकारी ली और कहीं भी जाम की स्थिति न बने, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें