फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बारिश के चरमराई बिजली व्यवस्था, पांच घंटे लोगों को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। मौरावां बिजली उपकेंद्र से पुरवा को आई 33 केवी मेन लाइन सहित ग्रामीण क्षेत्रों के फीडरों में बारिश के चलते फाल्ट आने से साढ़े पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीण फीडरों की लाइनों में बुधवार सुबह 8:30 बजे खराबी आने से पुरवा उपकेंद्र से संचालित नगर सहित मंगतखेड़ा, बेहटा, चमियानी, बाजीखेड़ा गांव की बिजली अपूर्ति बाधित हो गई। सप्लाई बाधित होने से लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत निगम की ओर से बुधवार दोपहर करीब 11 बजे 33 केवी लाइन को सही किया गया। वहीं ग्रामीणों फीडरों की लाइन दोपहर 1:30 बजे सही हो सकी। जेई विदेश कुमार ने बताया कि पानी के चलते बिजली लाइनों में खराबी आई थी। सही कराकर सप्लाई शुरू करा दी गई है।इससे पहले मंगलवार रात करीब 10 बजे बाजीखेड़ा फीडर की मुख्य लाइन पर अटवा गांव के पास गूलर का पेड़ गिरने से तार और दो पोल टूट गए, इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बुधवार सुबह तार जोड़ने के साथ दो नए पोल लगाए गए। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें