फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे में बशीरतगंज के पास सड़क में आई दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद से गंगा एक्सप्रेसवे में भी खामियां सामने आ रही हैं। बृहस्पतिवार को बिथिया ब्लॉक में बशीरतगंज पास सड़क में करीब चार मीटर हिस्से में दरार आ गई। देखरेख और मरम्मत के लिए लगाई गई टीमों ने आनन-फानन मरम्मत की।
विज्ञापन

सुरक्षा जाली टूटने से एक्सप्रेसवे के किनारे चर रहे मवेशियों की खबर प्रकाशित होने के बाद मवेशियों की पहुंच को रोकने के लिए बृहस्पतिवार को सुरक्षा जाली की भी मरम्मत कराई गई। एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके मिश्रा ने बताया कि बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर खामियां आई थीं उन्हें पूरी तरह ठीक करा दिया गया है। जहां भी सड़क के किसी हिस्से में समस्या आती है, टीमों को तत्काल भेजकर सुधार कार्य कराया जा रहा है। एक्सप्रेसवे का यातायात पूरी तरह सामान्य है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें