फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: धरने पर बैठे ग्रामीण की बिगड़ी हालत, अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन
फोटो-38-जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित से जानकारी लेती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। खेत की मिट्टी चोरी होने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण की हालत बिगड़ गई। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट व कोतवाल मौके पर पहुंचे और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव रुपऊ निवासी विजय शंकर दुबे ने बताया कि उसके भतीजे ने गंगा एक्सप्रेसवे सड़क निर्माण में मिट्टी सप्लाई का ठेका लिया था। भतीजे ने खेत से मिट्टी खोदवाई थी जिसमें उसने मानक से अधिक मिट्टी खोद डाली थी। इसी मामले में उसने जून 2025 में माखी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। पीड़ित सोमवार को कलक्ट्रेट के बाहर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गया। दोपहर में सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित से बात की थी। माखी थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह से जानकारी ली थी। थानाध्यक्ष ने बताया था कि जिन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है, उसमें सजा सात साल से कम है। इस कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। पीड़ित के न मानने पर वह लौट गए थे। शाम को अचानक पीड़ित के बुखार आने से तबीयत बिगड़ गई तो सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह और कोतवाल ने जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पीड़ित की हालत में सुधार है। मामले को लेकर पीड़ित को समझाया गया है। वो मान गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें