फोटो-25- पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन व ग्रामीण। संवाद
अचलगंज। दृष्टि बाधित (जन्मांध) युवती ने शुक्रवार की रात लाचारी से आजिज आकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मां की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जहरीला पदार्थ कैसे पहुंचा परिजन जानकारी नहीं दे सके।
थाना क्षेत्र के ग्राम शोभाखेड़ा निवासी बुधाना ने बताया कि बेटी मीनू उर्फ बीनू (25) जन्मांध थी। उसका बहुत इलाज कराया लेकिन आंखों में रोशनी नहीं आई। इसके चलते शादी भी नहीं हो सकी। अपनी लाचारी से बेटी परेशान रहती थी। शुक्रवार की रात बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए लोहचा स्थित सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मां की लिखित सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जन्मांध होने के बावजूद मीनू के पास जहरीला पदार्थ कैसे पहुंचा इस संबंध में परिजन जानकारी नहीं दे सकें। वह चार बहन दो भाइयों में सबसे छोटी थी। उसकी मौत पर परिजन बेहाल हैं। एसओ सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।