फोटो-41-नेवरना गांव के सामने गंगा एक्सप्रेसवे पर होता मरम्मत का काम। संवाद
असोहा। गंगा एक्सप्रेसवे पर भी बारिश की वजह से कुछ स्थानों पर गिट्टी उखड़ने की समस्या हुई है। निमार्ण एजेंसी ने शुक्रवार को उसकी भी मरम्मत कराई।
गंगा एक्सप्रेसवे पर बिछिया ब्लॉक के नेवरना गांव के किलोमीटर संख्या 433.6 से 433.7 पर करीब सौ मीटर सड़ड की गिट्टी उखड़ गई है। हादसों के खतरे को देखते हुए निर्माण एजेंसी ने मरम्मत कराई। निर्माण एजेंसी के मेंटीनेंस इंचार्ज जयराम सिंह ने बताया कि सड़क उखड़ने की कोई घटना नहीं है, यह नियमित रखरखाव है। जो हमेशा चलता रहा है। (संवाद)