फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एनएचएआई ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए कराई नाप-जोख

विज्ञापन
फोटो-29-ओवरब्रिज निर्माण के ​लिए सर्वे करते एनएचएआई टीम के सदस्य। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन होने हादसों व जाम से निजात दिलाने के लिए नवाबगंज में प्रस्तावित ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया एनएचएआई ने शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को तीन सदस्यीय तकनीकी टीम ने कस्बे में पहुंचकर सड़क के दोनों ओर नाप-जोख की और कई स्थानों पर निशान लगाए।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर दुर्घटना बहुल क्षेत्रों को समाप्त करने के प्रयास के तहत ही नवाबगंज कस्बे में करीब एक किमी लंबे ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। लखनऊ की ओर से यह पुल नहर पुलिया से शुरू होगा और कानपुर की ओर पुलिस चौकी के आगे तक जाएगा। कस्बे में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए बाईपास पर केवल एक अंडरपास दिया जाएगा। जांच करने पहुंची तीन सदस्यीय टीम के अनुसार, मुख्य सड़क के ऊपर ही ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा जबकि स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए दोनों तरफ सर्विस रोड और फुटपाथ बनाए जाएंगे। इस ओवरब्रिज के बनने से नवाबगंज कस्बे को हादसों से निजात मिलेगी, साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले वाहन स्वामियों को भी जाम और दुर्घटनाओं से बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि क्षेत्रीय विधायक ब्रजेश रावत ने तीन अगस्त को एनएचएआई के निदेशक को पत्र लिखा था। इसमें कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे बनने के बाद प्रस्तावित ओवर ब्रिज की उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए इसका निर्माण रोकने की मांग की थी। हालांकि पत्र के बाद भी सर्वे शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें