सोनिक। तारगांव निवासी युवती ने एक युवक पर बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया। पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
दही थानाक्षेत्र के तारगांव निवासी काव्या द्विवेदी ने वीडियो वायरल कर बताया कि गांव के युवक ने बैंक में नौकरी दिलाने की बात कही थी। इसके एवज में 2.50 लाख रुपये भी लिए थे। यही नहीं उसने फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। जब वह बैंक गई तो वह पत्र फर्जी बताया गया। इस पर उससे रुपये वापस करने को कहा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता के मुताबिक उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर कई बार शिकायत की लेकिन बिना मेरी जानकारी के ही शिकायत का निस्तारण भी कर दिया गया। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया है, जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।