फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पेड़ सूखने के मामले में एडीओ पंचायत से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
फोटो-22-आरआरसी पर सफाई करते श्रमिक। स्रोत: ग्रामीण।
विज्ञापन
सोनिक। बिछिया ब्लॉक के गांव कोरारी कला के आरआरसी में पौधरोपण के लिए आए पेड़ों के पड़े-पड़े सूखने की खबर प्रकाशित होने के बाद बीडीओ ने एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उधर, ग्राम प्रशासक और एडीओ पंचायत ने आरआरसी की सफाई कराई है।
विज्ञापन

दो माह पूर्व पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण हुआ था। इसके लिए बिछिया ब्लॉक के कोरारी कला गांव में वन विभाग ने पौधे भेजे थे। गांव के सचिव की जिम्मेदारी देख रहे एडीओ पंचायत ने पौधों को गांव के आरआरसी में रखवा दिया था जो यहां रखे-रखे ही सूख गए। अमर उजाला ने छह अगस्त के अंक में लगाए जाने के लिए आए पौधों के सूखने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह एडीओ पंचायत व ग्राम प्रधान आरआरसी पहुंचे और आनन-फानन वहां की साफ सफाई करा दी। यहां रखे सूखे पौधों को ट्रैक्टर ट्राली में भरवाकर गोशाला के पीछे स्थित तालाब में फिंकवा दिया।
बीडीओ फहद खान ने बताया कि लगने के लिए आए पौधे कैसे सूख गए, इस संबंध में एडीओ पंचायत संदीप मिश्रा से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इंसेट-1
आए थे 2500 पौधे, लगाए गए सिर्फ 1500
वन विभाग से कोरारी कला पंचायत को 2500 पेड़ रोपित करने के लिए दिए गए थे। सूत्रों की माने तो एडीओ पंचायत की लापरवाही से 1500 पौधे रखे-रखे ही सूख गए। जो पौधे रोपित किए गए उनमें भी कितने हरे हैं, यह भी जांच का विषय है। वन विभाग के अचलगंज की कांटी नर्सरी के वन रक्षक गिरीश चंद्र दुबे ने बताया कि कोरारी कला पंचायत के लिए 2500 पेड़ गए थे। इनमें शीशम, पाकर, बबूल सहित कई प्रजाति के पौधे शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें