पाटन। कोटवर सरैया गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क किनारे खंती में गिर गिया। पुलिस के मुताबिक हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट से उसकी मौत हो गई।
बिहार थानाक्षेत्र के मलौना गांव निवासी राहुल (36) सोमवार शाम किसी काम से मौरावां गए थे। रात करीब नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। कोटवर सरैया गांव के पास वाहन की टक्कर से वह बाइक सहित खंती में चले गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वह खेती करते थे। पति की मौत से पत्नी ममता और अन्य परिजन बेहाल हैं। दो बच्चों में आर्यन और अच्छिता हैं। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)