फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मरौंदा सूचित जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचा गंगा का पानी

विज्ञापन
फोटो-24-पनपथा गांव के पास के खेतों में भरा बाढ़ का पानी। संवाद
विज्ञापन
परियर। गंगा का जलस्तर बढ़ने से सदर तहसील के मरौंदा सूचित जाने वाले कच्चे रास्ते व पास ही खेतों में पानी पहुंच गया है। इससे बाढ़ की आशंका से कटरी क्षेत्र के गांवों में रहने वाले लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं। एसडीएम ने बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर रखने और आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर पिछले दो दिनों में चार फीट से अधिक बढ़ गया है। रविवार रात को गंगा के बढ़े जलस्तर से पानी देवीपुरवा, पनपथा, माना बंगला व कोलवा गांवों के किनारे पहुंच गया। इससे ग्रामीणों की नींद उड़ गई। तेजी से बढ़े जलस्तर से मरौंदा-पनपथा रोड से मरौंदा सूचित व रामपुर गांवों को जाने वाले कच्चे रास्ते तक पानी पहुंच गया। रास्ते का कुछ हिस्सा पानी में डूब भी गया। पनपथा निवासी रामबाबू, दीपक निषाद व भगीरथ ने बताया कि दो दिनों में पानी बहुत तेजी से बढ़ा है। खेतों तक में पानी भरने लगा है। कच्चा रास्ता तो डूब ही गया है। यदि ऐसे ही बढ़ता रहा तो बाढ़ आ जाएगी है। एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अभी पानी ज्यादा नहीं बढ़ा है। फिर भी बढ़ते जलस्तर की निगरानी की जा रही है। क्षेत्र के लेखपालों को निर्देश दिए गए हैं कि संभावित बाढ़ को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं कराएं।

फोटो-24-पनपथा गांव के पास के खेतों में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें