फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छात्रों को बताएं अपराधों से बचने के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित किंगसन इंटर कॉलेज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और स्टाफ को साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

सीओ सिटी विनी सिंह ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा महिला सुरक्षा पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। साइबर अपराधों से बचाव के लिए लघु फिल्में भी दिखाई गईं। आरक्षी शमसुद्दीन ने साइबर अरेस्ट जैसे नए साइबर अपराधों की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सावधानीपूर्वक उपयोग पर भी विस्तृत जानकारी दी।
सदर कोतवाली की साइबर विशेषज्ञ सोनिया शर्मा ने साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जागरूक किया। उन्होंने संदिग्ध एपीके फाइल्स और अनजान लिंक न खोलने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तरी सत्र भी आयोजित किया गया। परिवार परामर्श समिति के प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, कॉलेज के प्रबंधक मोनिश रिजवी, प्रधानाचार्या शाहिद फातिमा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। 0
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें