उन्नाव। जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने तीन राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले शिक्षक और प्रधानाचार्या का वेतन रोका और छात्रों की उपस्थिति भी कम पाई। ओपीजेडी इंटर कॉलेज, शुक्लागंज में तीन सहायक अध्यापक और प्रधान लिपिक अजय सिंह अनुपस्थित पाए गए। द्वारिका मोहिनी बालिका हाई स्कूल में कार्यवाहक प्रधानाचार्या नीता वर्मा अनुपस्थित मिलीं। इन विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति क्रमशः 51 फीसदी, 70 फीसदी और 45 फीसदी दर्ज की गई। सभी स्कूलों में शिक्षक डायरी नहीं बनी थी और साफ-सफाई की कमी भी मिली। अनुपस्थित शिक्षकों और प्रधानाचार्या का वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है। प्रधानाचार्यों को 90 फीसदी उपस्थिति और शैक्षिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। (संवाग)