फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवती से दुष्कर्म, ब्लैमेल व गर्भपात के मामले में अस्पताल संचालक पर आरोप पत्र दाखिल

विज्ञापन
फोटो-29-आरोपी देवकांत उत्तम को पेशी के बाद लेकर जाती कानपुर पुलिस। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के शेखपुर स्थित उत्तम अस्पताल के संचालक देवकांत उत्तम को बुधवार को सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया। उस पर युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेल और गर्भपात कराने का आरोप है। सदर कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इसी आरोपी पर कानपुर में युवती के अपहरण और हत्या का मामला भी दर्ज है। कानपुर पुलिस ने उसे जेल भेजा था।
विज्ञापन

सफीपुर निवासी युवती कानपुर में अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती थी। वह पढ़ाई के साथ ही अपने परिचित के माध्यम से उत्तम हॉस्पिटल में काम करने लगी थी। पीड़िता ने अस्पताल के संचालक देवकांत उत्तम पर शारीरिक शोषण, मारपीट, गर्भपात का आरोप लगाया था। जब युवती ने दूरी बनानी चाही तो आरोपी ने उसके फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने 19 मई को उन्नाव सदर कोतवाली में तहरीर दी तो दो दिन बाद 21 मई को उसे कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र से अगवा कर लिया गया। कार में हत्या करने के बाद आरोपी ने भतीजे और सिक्योरिटी गार्ड की मदद से शव को 417 किलोमीटर दूर बुलंदशहर के जहांगीराबाद में फेंक दिया था। 23 मई को बुलंदशहर में शव मिलने और पहचान न होने पर पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था।
सदर कोतवाली में देवकांत उत्तम के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धमकी की रिपोर्ट दर्ज हुई। वहीं युवती की मां ने बर्रा थाना में देवकांत उत्तम और उसके भतीजे विवेक पटेल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। बर्रा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। विवेचक ने 28 दिन के अंदर आरोपी के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी। आरोपी पर बीएनएस की धारा 69 (शादी का झूठा वादा कर यौन संबंध) और 351(3) (जान से मारने की धमकी) के तहत आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें