फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 30 अक्तूबर से शिवमहापुराण सुनाएंगे कथावाचक प्रदीप मिश्रा

विज्ञापन
फोटो-​6-शिवमहापुराण कथा का पोस्टर जारी करते जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह व अन्य। संवाद
विज्ञापन
बीघापुर। कथावाचक प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) की शिवमहापुराण कथा 30 अक्तूबर से पांच नवंबर तक आयोजित होगी। रविवार को नगर पंचायत भगवंतनगर स्थित एक रिसॉर्ट में जिला सहकारी बैंक व आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह ने पोस्टर जारी किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि भगवंतनगर में प्रदीप मिश्रा की 30 अक्तूबर से पांच नवंबर तक शिवमहापुराण कथा सुनाने की स्वीकृति मिल गई है। आयोजन में सभी से सहयोग की अपील की। इस मौके पर समाजसेवी सुंदरलाल बाजपेई, मंडल अध्यक्ष आशीष बाबा, मंडल अध्यक्ष धानीखेड़ा नीरज सिंह, दिनेश दीक्षित, दुर्गेश सिंह, नागेश सिंह, कुलदीप अग्निहोत्री, सुनील अवस्थी रामू, प्रदीप मिश्रा, प्रशांत तिवारी, नरेश मिश्रा, जितेंद्र सिंह, रज्जन तिवारी, कार्तिकेय दीक्षित, मनोज सिंह, वीरेंद्र विक्रम, अमिताभ आनंद व अंकित सिंह को अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता सुंदरलाल बाजपेई व संचालन उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह ने किया। अनिल वर्मा, लाला निर्भय सिंह, अभय सिंह व साहिल ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें