फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सराफा व्यापारी दो भाइयों से तमंचे के बल पर 37 लाख के जेवर लूटे

विज्ञापन
फोटो-43- घटना स्थल पर जांच करते सीओ संतोष सिंह। संवाद - फोटो : मोनिका कुमारी
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे सराफा व्यापारी दो सगे भाइयों को दो बाइकों से आए नकाबपोश चार बदमाशों ने सुनसान रास्ते पर रोक लिया। तमंचा लगाकर बदमाश जेवर वाला बैग छीनने लगे। विरोध किया तो बदमाशों ने फायर किए और मारपीट की। पीड़ितों के अनुसार बैग में चांदी के करीब 15 किलो जेवर के अलावा कुछ सोने के भी जेवर थे। बताया कि बदमाश करीब 37 लाख के जेवर लूटकर ले गए हैं।
विज्ञापन


औरास थाना के रामपुर खंझड़ी गांव निवासी प्रभात सोनी सराफा व्यापारी हैं। गांव से चार किलोमीटर दूर संडीला-चकलवंशी मार्ग के सीसी चौराहे के पास उनकी सोने-चांदी की दुकान है। प्रभात ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे दुकान बंद कर भाई अतुल के साथ बाइक से घर जा रहे थे। दुकान में लॉकर न होने से सोने-चांदी के जेवर बैग में साथ ले जा रहे थे। बताया कि पुराचांद-पुरथ्यावां मार्ग पर गांव से करीब 500 मीटर पहले दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश लुटेरों में एक बाइक पीछे और एक बाइक आगे लगाकर रोक लिया। पीछे वाली बाइक पर सवार बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया। आगे खड़े बदमाश जेवर वाला बैग छीनने लगे। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर बैग लूटकर शारदा नहर पटरी मार्ग के रास्ते लखनऊ की ओर भाग गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और बाइक सवार लुटेरों का करीब दो किलोमीटर तक पीछा भी किया लेकिन वह पकड़ नहीं पाए। पीड़ित के मुताबिक बैग में करीब 15 किलो चांदी के जेवर के अलावा सोने के कुछ जेवर थे।

लूट की सूचना पर एसओ संजीव कुशवाहा पहुंचे और जांच की लेकिन कुछ पता नहीं चला है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी है। एसपी जयप्रकाश सिंह, एएसपी शैलेंद्र लाल और सीओ संतोष सिंह मौके पर पहुंचे हैं। सीओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें