फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवती के आरोप पर पुलिस ने बरात निकासी से पहले दूल्हे को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। एक गांव में बारात निकासी की तैयारियों के बीच पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। उसपर एक युवती ने शादी का झांसा देने का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन


हसनगंज कोवाली पुलिस के अनुसार, कुंडा गांव निवासी युवक पर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने नाली एक रिश्तेदार युवती ने शादी का झांसा देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया। आरोप लगाया दोनों की शादी की बात भी चली थी, लेकिन युवक के परिजनों ने बाद में इन्कार कर दिया था और बेटे की दूसरी जगह शादी तय कर दी। बृहस्पतिवार को बरात निकलने की तैयारी चल रही थी तभी युवती ने हसनगंज कोतवाली में तहरीर दे दी। पुलिस ने युवक को घर से उठा लिया और कोतवाली लेकर चली गई। इससे परिजनों और रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि युवती और युवक के परिजनों ने आपस में समझौता कर लिया है। युवती ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई न करने के लिए लिखित में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें