उन्नाव। जिले में ओवरलोड और अनफिट वाहनों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में परिवहन विभाग ने दो दिनों में 10 लाख 68 हजार रुपये का प्रशमन शुल्क लगाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों संजीव कुमार सिंह, प्रतिभा गौतम और शैहपर किदवई ने सघन चेकिंग की। इस दौरान आठ ओवरलोड वाहनों का चालान कर उन्हें बंद किया गया। इसके अतिरिक्त, अन्य वाहनों के 57 चालान किए गए और दो वाहन फिटनेस फेल पाए गए। सभी वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोड और फिटनेस समाप्त वाहनों के खिलाफ भविष्य में भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। (संवाद)